शाहीन बनारसी
डेस्क: उत्तर प्रदेश पुलिस को अपराधी लगातार चुनौती दे रहे है। इसका एक जीता जागता उदहारण आज उत्तर प्रदेश के नोयडा में देखने को मिला जब बलात्कार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस के सामने ही आरोपी अपनी कार से सेक्युरिटी इंचार्ज को कुचलता हुआ फरार हो गया। घटना नोएडा सेक्टर 120 स्थित आम्रपाली जोइडफ सोसायटी की है। आरोपी कार चालक नीरज सिंह के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में रेप का मुकदमा दर्ज है।
बताया जाता है कि आरोपी नोएडा की एक निजी कंपनी में जीएम के पद पर काम करता है। युवती भी उसकी कंपनी में काम करती है। मामले में युवती की शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। जिसके बाद से पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को आरोपी के सोसायटी में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को उसकी दबिश के लिए भेजा गया था। इसी दौरान उसे पुलिस के आने की कहीं से सूचना लग गई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए कार से भाग रहा था। इसी दौरान तेज गति से कार चलाते हुए आरोपी ने गेट पर खड़े सिक्योरिटी इंचार्ज अशोक मावी को गंभीर रूप से टक्कर मारकर घायल कर दिया था और फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…