Varanasi

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की थाना चौक एआरएस प्रभारी खुश्बू कुमारी ने विद्यालय में जाकर बच्चे-बच्चियों को दिया जानकारी, बताया काम की बाते

ए जावेद

वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश और एडीसीपी वीमेन ममता रानी के निर्देशन में चल रहे जागरूकता अभियान के क्रम में चौक थाने की एआरएस प्रभारी एसआई खुश्बू कुमारी के द्वारा लगभग प्रतिदिन ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कल बुद्धवार की दोपहर में प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय कबीर चौरा के छात्र छात्राओं हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस क्रम में एसआई खुशबु कुमारी ने पहले बच्चे बच्चियों को कक्षा में जाकर उनसे बातचीत किया। बातचीत के दरमियान हंसी मजाक भी किये जिससे बच्चे खुल कर उनको अपनी समस्याओं को बता सके। इसके बाद बच्चो से उनकी समस्याओं को समझा और उनको उन समस्याओं के लिए उचित सलाह दिया और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में बताया।

इसी क्रम में एसआई खुशबु कुमारी ने क्षेत्र के संभ्रांत और ज़िम्मेदार नागरिको से भी बातचीत किया और सरकार के योजनाओं की जानकारी दिया। इस मौके पर स्कूल के बच्चो ने अपनी खुश्बू मैंम को थैंक यु मैंम कहकर उनका आभार व्यक्त किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts