आदिल अहमद(इनपुट-यश कुमार)
सूरत: गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। बूथ पर मतदाताओ की लम्बी कतार लगी हुई है। मतदाताओ में उत्साह भी देखने को मिल रहा है। सुबह 9 बजे तक 4.92% लोगो ने मतदान किया है।
उधर, दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। ऐसे में आज भी कई जिलों में दिग्गज नेताओं की चुनावी रैलियां होनी हैं। बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के कलोल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।
वही आम आदमी पार्टी गुजरात के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जानबूझकर स्लो वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। इटालिया ने ट्विट कर लिखा है कि “कतारगाम विधानसभा मे जानबूझ कर वोटिंग स्लो कराया जा रहा है।“ चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर इसी तरीके से भाजपाई गुंडों के दबाव में काम करना है तो फिर चुनाव ही क्यो करवाते हो? पूरे प्रदेश मे औसत 3.5% मतदान हुआ है लेकिन कतारगाम मे सिर्फ 1.41% ही हो पाया है। एक छोटे से बच्चे को हराने के लिए इतना मत गिरो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…