ईदुल अमीन
डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखकर कहा था कि वो लोगों को जागरूक करें कि ‘कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहती है।’
उन्होंने लिखा है कि ‘हमारी गारंटी बिल्कुल साफ हैं और हमें उनको (वोटर्स) बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपके फायदे के लिए मैं यह बता रहा हूं।’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस चिट्ठी में कांग्रेस के वादों युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि ‘हमारी गारंटी है कि सभी को न्याय मिले।’
गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवारों को चिट्ठी लिखकर कहा था, ‘मैं आपसे कांग्रेस पार्टी के विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण उद्दश्यों के विरुद्ध मतदाताओं को जागरूक करने की अपील करता हूं। उनका इरादा एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना है। भले ही धर्म के नाम पर आरक्षण असंवैधानिक है। वे लोगों की मेहनत की कमाई को छीनकर अपने वोटबैंक को देने पर तुले हुए हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…