Demo pic
आफ़ताब फारुकी(इनपुट-यश कुमार)
सूरत: गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में होगा। अंतिम चरण के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में घाटलोडिया, विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण सबसे ज्यादा चर्चित है।
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 61 दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.51 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे। चुनाव आयोग ने 26,409 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं और लगभग 36,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का मतदान के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सुविधापूर्वक चुनाव कराने के लिए 14 जिलों में लगभग 29,000 पीठासीन अधिकारियों और 84,000 से अधिक मतदान अधिकारियों को तैनात किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गुजरात की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का अपील की है। वही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये चुनाव गुजरात की नई उम्मीदों और आकांक्षाओं का चुनाव है। बताते चले कि भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने मतदान करने से पहले अहमदाबाद में अपने घर पर पूजा की। उन्होंने इस मौके पर कहा- मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान जरूर करें। बीजेपी ने जो गुजरात के लिए काम किया है तो सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…