Others States

गुजरात विधानसभा चुनाव: सुबह नौ बजे तक 4.75 फीसदी हुआ मतदान

शाहीन बनारसी(इनपुट- यश कुमार)

सूरत: गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है। दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में होगा। अंतिम चरण के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में घाटलोडिया, विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण सबसे ज्यादा चर्चित है।

गुजरात में दूसरे चरण के मतदान में सुबह नौ बजे तक 4.75 फीसदी वोटिंग हुई है। लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। हालांकि, सुबह के हिसाब के देखा जाए तो मतदान थोड़ा धीमा हो रहा है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts