तारिक़ खान
अचानक बदले मौसम के मिजाज़ ने लोगो के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। पड़ रही कड़ाके की ठण्ड ने लोगो को परेशान कर दिया है। आये दिन तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रही है। वही गलन भी बढती ही जा रही है। देश के के कई इलाको में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। खासकर उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा है। कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में वाहन चलाते समय भी विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है।
मौसम विभाग के अनुसार आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।
वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह आठ बजे तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं यहां आज अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री रहेगा। राजधानी में जिस तरह से तापमान में गिरावट हो रही है उससे साफ लग रहा है कि आने वाले दिन मुश्किल भरे होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…