Others States

गुजरात: एक ही अस्पताल में माँ-बेटी के शव मिलने से मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

यश कुमार

गुजरात के अहमदबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुन आप भी चौंक जायेंगे। अहमदबाद में दिल दहला देने बाली घटी यह घटना एक अस्पताल का है जहाँ एक ही अस्पताल माँ और बेटी के शव मिले है। शव मिलने से हडकम्प मच गया। बताया जा रहा है कि बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी में मिला और फिर पलंग के नीचे से मां की लाश मिली।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा खोला गया। अलमारी खुलते ही सभी के होश उड़ गए।  दरअसल, उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था।

वही इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी होने पर स्थानीय थाने का अमला अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के आधार पर कार्यवाही को आगे बढ़ा रही है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts