आदिल अहमद
नई दिल्ली: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” शबाब पर है। इस यात्रा में बहुत सारे नेता, अभिनेता, खिलाडियों तथा आम नागरिको ने अपना सहयोग दिया है। राहुल गांधी के हौसले को बढाने के लिए सभी लोगो ने कदम से कदम मिलाया है। राहुल गांधी के “भारत जोड़ो यात्रा” को पुरे 100 दिन से ऊपर हो गये है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए “भारत जोड़ो यात्रा” में आज दिल्ली में राहुल गांधी के साथ हज़ारो से अधिक की संख्या में लोग शामिल हुए।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील को ध्यान में रखते हुए यात्रा में लोग शामिल होते चले जा रहे है। वही राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” में अभिनेता से नेता बने साउथ इन्डियन हीरो कमल हसन भी राहुल गांधी के साथ इस यात्रा का हिस्सा बने। राहुल गांधी की माँ और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इस यात्रा में दूसरी बार शामिल हुई। साथी ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी है। इसके अतिरिक्त जयराम रमेश, पवन खेड़ा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को भी इस मार्च में शामिल होते हुए देखा गया।
वही आज सुबह जैसे ही ये यात्रा फरीदाबाद से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल चौधरी ने “राहुल जिंदाबाद” के नारों के बीच गांधी, पार्टी के अन्य नेताओं और यात्रियों का बदरपुर बॉर्डर पर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने दोहराया कि उनकी यात्रा का मकसद “नफरत का बाजार” के बीच “मोहब्बत की दुकान” खोलना है। देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। हर राज्य में लाखों लोग यात्रा में शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस और बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके “नफरत के बाजार” में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।” उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य “वास्तविक हिंदुस्तान” को दिखना है, जहां लोग एक-दूसरे की मदद करते हैं। राहुल ने कहा, “वे (भाजपा, आरएसएस) नफरत फैलाते हैं, हम (कांग्रेस) मोहब्बत फैलाते हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…