रेहान अहमद
प्रयागराज- यमुनानगर के कौंधियारा इलाके से अपहरण के बाद हत्या के प्रकरण में मारे गए गुलाब चंद्र के परिजनों ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बसहरा उपरहार गांव के सामने लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों द्वारा चक्का जाम की सुचना मिलते ही प्रशासनिक हडकंप मच गया। आनन फानन में मौके पर तहसीलदार बारा गणेश सिंह, एसीपी संतलाल सरोज आदि पहुचे और परिजनों को आश्वासन देकर चक्का जाम एक मशक्कत के बाद खुलवाया।
घटना का खुलासा हुआ तो मामला बेहद खौफनाक निकला। एक नहीं दो जेनरेशन के बाद बदला लेने की बात सामने आई। जहाँ पर अपने दादा की पिटाई का बदला लेने के लिए पौत्र ने युवक को अगवा कर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। कौंधियारा पुलिस द्वारा 7 अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर लिया गया है, तथा अन्य की तलाश की जा रही है।
आपको बताते चलें कि शंकरगढ़ के बसहरा उपरहार गाँव निवासी गुलाबचन्द्र पुत्र अमरनाथ मूल रूप से झांझरा चौबे का रहने वाला था। वह अपने ससुराल बशहरा उपरहार में रहता था। बीते बुधवार को गुलाब के बेटे गुलशन और भोलेनाथ के बेटे में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर गुलाबचन्द्र अपने भतीजे संतोष के साथ अपने साढू के घर कौंधियारा क्षेत्र के बड़हा गाँव आ गया। वह दोपहर में अपनी साली से बात कर रहा था आरोप है कि मारपीट में जख्मी भोला का पोता लवकुश अपने साथियों के साथ बोलेरो से वहाँ पहुँचा गुलाब को सरेआम अगवा कर लिया।
बताया जाता है कि गुलाब को अगवा करने के बाद उसको एक सुनसान जगह पर ले जाकर अपहरणकर्ताओं ने गुलाब की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बड़ागाँव से करीब 20 किलोमीटर दूर खीरी थाना क्षेत्र के खरका गाँव के पास सड़क के किनारे गुलाब का शव पुलिस को बरामद हुआ था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…