रेहान अहमद
डेस्क: किराए के एक मकान में रह रहे छात्र की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला देहात कोतवाली के जमुनिया स्थित एक मकान का है। छात्र का शव मकान की छत से बरामद किया गया है। छात्र के हाथ में तमंचा भी है और साथ ही सुसाइड नोट भी मिला है। मामले की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
सुसाइड नोट में उसने तमंचा मिलने से लेकर अन्य कारणों को बताया। सुसाइड नोट में आर्थिक समस्याओं का जिक्र करने के साथ ही उसने खुद के शव को गांव में अंतिम संस्कार ना करने को लिखा था। जमुनहिया में ही अंतिम संस्कार किए जाने का भी जिक्र किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने तमंचे से अपनी जान ले ली। शव मिलने की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर देहात कोतवाल विपिन सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी डाग स्क्वाड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि किराए के मकान में रह रहे छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर खुद को गोली मारकर जान दी है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…