आदिल अहमद
डेस्क: रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सवाल पूछने पर सीओ साहब भाग खड़े हुए। सपा ने मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। सपा की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई हो। ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मैनपुरी सदर विधानसभा के बूथ संख्या 62, अंजनी पर विछवां सीओ और एसओ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहें है। वहीं, भोगांव विधानसभा में बूथ संख्या 34 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा बिना किसी कारण के मतदान रोकने का आरोप लगा है। सपा ने कहा कि मैनपुरी सदर विधानसभा के सेक्टर नंबर 25 में बूथ संख्या 250 पर भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग से सपा ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
मैनपुरी के किशनी के परतापुर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…