मो0 कुमेल
मेरठ: यूपी के मेरठ में दो भाइयो के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो रहे है बिलख रहे है। मेरठ के मवाना रोड स्थित सूर्या नर्सिंग होम के सामने रविवार सुबह दोनों भाई एक ही कमरे में मृत मिले हैं। आशंका है कि दोनों भाइयो की मौत ज़हरीली शराब पीने से हुई है। वही मामले की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने दोनों भाइयो के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मामले की सुचना मिलने पर मौके पर एसएसपी, एसपी देहात समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बताते चले कि परिवार जनों का आरोप है कि जहरीली शराब से पीने से दोनों की मौत हुई। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटनास्थल से 5 कदम की दूरी पर शराब का ठेका भी है, जोकि अवैध रूप से पीडब्ल्यूडी की जमीन में चल रहा है। अंदेशा है कि इसी शराब के ठेके से दोनों भाइयों ने शराब लेकर सेवन किया हैं। जिसके चलते उनकी मौत हुई। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…