मो0 सलीम
वाराणसी: दिसम्बर के महीने में चल रही पछुवा हवाओ ने तीन चार दिनों से अपना रुख बदल लिया। शनिवार को पुरवा हवाए चलने लगी। मगर ठण्ड बरक़रार है। कल दोपहर बाद सूरज अचानक बादलो में छिप गया। बादलो की आवाजाही भी जारी रही। इस वजह से ठंड भी ज्यादा लग रही है। सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिला लेकिन 8 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के चलने के कारण सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस हो रही है। दिन में धूप तेज हो रही है, जिससे राहत भी मिल रही है।
वही मौसम में बदलाव का असर तापमान में भी देखने को मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि एक बार फिर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, उसी का असर है कि धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवाएं चल रही हैं। आने वाले दो तीन दिन ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। कोहरा पड़ने के साथ ही गलन भी बढ़ सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…