आदिल अहमद
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पुरे उत्तर भारत में लोग ठण्ड से काँप रहे है। ठण्ड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ो का सहारा तो ले रहे है मगर लोगो को राहत नहीं मिल रही है। लोग अलाव का सहारा ले रहे है। घेराव बनाए लोग अलाव जलाकर बैठे हुए है तो वही अब धुप ने भी अपने असर को कम कर दिया है। हलकी फुलकी धुप से राहत मिल रही थी शीतलहर के चलते अब वो भी बेअसर हो गई। घने कोहरे के चलते आम जन जीवन अस्त वुँस्त है। ट्रेने निरस्त कर दी जा रही है। वही घने कोहरे के चलते दुर्घटना होने की भी आशंका बनी हुई है जिसमे वाहन चालको को विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
भारतीय मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि इस दौरान इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द है। राजधानी में भीषण शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं। अलाव का सहारा ले रहे है. राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहर मंगलवार को भी पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं से कांपते रहे। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अगले 24 घंटे तक शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहेंगे। इसके बाद एक-दो दिन थोड़ी राहत की उम्मीद है। हालांकि, नए साल का आगाज भीषण सर्दी से होने के आसार हैं।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले दो दिन उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। उसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लेह और हिमाचल में बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर पंजाब में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते लोगों को 31 दिसंबर और 1 जनवरी को एक बार फिर भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
घने कोहरे के कारण मंगलवार को राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। इससे दिल्ली आने-जाने वाली 15 ट्रेनें देर से चलीं, जबकि दो के टाइम में बदलाव करना पड़ा। लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि, हवा के मंद पड़ने और चटख धूप के चलते राजधानीवासियों और आसपास के इलाकों में रहने वालों को भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
चुरू, सीकर, पिलानी, नागौर समेत राजस्थान के कई इलाकों में मंगलवार को भी भीषण सर्दी रही। हालांकि, चुरू में तापमान कुछ बढ़के 0.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, सोमवार को तापमान शून्य डिग्री था। सीकर में 1.5. पिलानी में 1.9 और नागौर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति घाटी में ताजा बर्फबारी से शिंकुला दर्रे को जोड़ने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अब सैलानी दारचा से आगे नहीं जा सकेंगे। पर्यटक स्थल कोकसर, सिस्सू और वाम तट पर यांगला गांव के समीप पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है। माइनस तापमान के बीच पर्यटक यहां बर्फ में मस्ती कर रहे हैं।
दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में 4.4 व मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। दिन में ठंडी हवा के मंद पड़ने और चटख धूप के चलते भीषण सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.2 रहा। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन (5.3 डिग्री) रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…