मुकेश यादव
मऊ: कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में कल मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मड़ई में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक रात में मड़ई में से आग की लपटें उठने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश भी किया। घटना की सुचना मिलने पर सदर एसडीएम हेमंत चौधरी, घोसी सीओ उमाशंकर उत्तम, कोपागंज एसओ अमित मिश्रा भी पहुंचे। करीब 30 मिनट बाद आग बुझाई जा सकी।
आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गुड़िया राजभर, किशोरी उसकी बहन की बेटी तथा तीनों बच्चों के शव निकाल लिए गए। प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया गया है। कोपागंज एसओ ने बताया कि घटना में पांचों की मौत हो गई है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। मृतकों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
रामकुमार एडीजी ने बताया कि शाहपुर गांव में आग लगने से पांच की मौत हो गई है। डीआईजी आजमगढ़ और एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…