अजीत शर्मा
वाराणसी: वाराणसी में कल देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की बस किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई जिससे दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 13 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये है। सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जानाकारी के अनुसार महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक दिनेश और परिचालक दीनानाथ और 8 महिलाओं समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस के चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।
काफी मशक्कत के बाद बस के केबिन फंसे लोगों निकालकर आननफानन एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। बाकी श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से वाराणसी स्थित गंतव्य तक पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस शहर के ट्रेवल्स संचालक की हैं। शनिवार देर रात गया से 45 श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी आ रहा था। घायलों की हालत स्थिर है।
दर्दनाक हादसे में घायल हुए लोगो की पहचान साहेब राव काशीनाथ (62 वर्ष), शारूबाई (50 वर्ष), शारदा बाई अशोक रोहोकले (50 वर्ष), हीराबाई बाबासाहेब पटोले (55 वर्ष), जीजा भाई भाऊसाहब गौड़े (50 वर्ष), भिवसेन उमाजी कोलते (63 वर्ष), निलेश भाऊसाहेब दुधाडे (27 वर्ष), श्रीप्रकाश आत्याबा गांवडे (62 वर्ष), मंगल हनुमंत डिकले (55 वर्ष), परीगाबाई दिनकर फाटक (60 वर्ष), सुरेखा शिवाजी निर्फण (45 वर्ष), आशा बाई प्रकाश गावड़े (52 वर्ष), दीनानाथ (51 वर्ष) के रूप में हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…