Varanasi

वाराणसी: बर्फीली हवाओ ने बढाई गलन, 7°C तापमान

ईदुल अमीन

वाराणसी: शहर-ए-बनारस के मौसम का मिजाज़ धीरे धीरे बदलता ही जा रहा है। बदले मौसम के मिजाज़ ने एक बार फिर गलन बढ़ा दिया है। पहाड़ी इलाको से आने वाली सर्द बर्फीली हवाओ ने वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलो में ठण्ड को बढ़ा दिया है। वही इन सर्द बर्फीली हवाओ ने गलन भी पैदा कर दिया है। शनिवार को सुबह पछुआ हवाएं अन्य दिनों की तुलना में तेज रफ्तार में चलती रही। इस वजह से धूप होने के बाद भी उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया।

तेज़ी से हुए मौसम में बदलाव की वजह से पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही
रविवार सुबह धूप निकली लेकिन तपिश ना के बराबर रही। पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह और शाम गलन अधिक लग रही है। दिन में धूप थोड़ी तेज जरूर है लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस समय जम्मू कश्मीर के साथ ही हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उसी का असर है कि मैदानी भागों में ठंड बढ़ी है। जिस तरह का मौसम का मिजाज बना है। उससे आने वाले दिनों में कोहरा पड़ने के साथ ही ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts