मो0 कुमेल
डेस्क: रामपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका मिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने जीत हासिल कर लिया है। रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने सपा के आसिम रजा को 25 हजार वोटों के अंतर से हराया है। वही उत्तर प्रदेश के खतौली से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी (51733) से आरएलडी के मदनभैया 65186 से पीछे चल रहे है।
बिहार के कुराहानी सीट पर हुवे उपचुनाव में भाजपा समाचार लिखे जाने तक 76,722 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयु के प्रत्याशी (73,073) से 3649 मतों से आगे चल रहे है। मतों की गिनती अभी चल रही है। वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने विनिंग लीड बना लिया है। यहाँ कांग्रेस के प्रत्याशी (60,255) अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी ((39,392) से 20,863 मतो से आगे चल रहे है और जीत की औपचारिकता ही सिर्फ बची है।
ओड़िसा के बदमपूरा सीट पर हुवे उपचुनाव में भी भाजपा को जोर का झटका बीजेडी उम्मीदवार से लगा है। यहाँ बीजेडी उम्मीदवार (94,757) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा (62,190) से 32 हज़ार 567 मतों से आगे चल रहे है। इस सीट पर भी जीत की औपचारिक घोषणा होना ही बाकि रह गया है। इसी प्रकार राजस्थान के सरदार शहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी (91,357) ने भाजपा प्रत्याशी (64,505) को 26,852 मतो से पीछे धकेल कर जीत की दहलीज़ के करीब खुद को पंहुचा लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…