Demo pic
ईदुल अमीन/मो0 कुमेल
डेस्क: 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटो पर हो रहे उपचुनावों में भी भाजपा को एक बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, ओड़िसा, बिहार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुवे इस उपचुनावों में सिर्फ एक बिहार की कुर्हानी सीट पर ही भाजपा लगभग 3500 वोटो से आगे अभी तक दिखाई दे रही है। बकिया सभी सीट पर भाजपा को तगड़ा झटका लगा है।
बिहार के कुराहानी सीट पर हुवे उपचुनाव में भाजपा समाचार लिखे जाने तक 76,722 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जेडीयु के प्रत्याशी (73,073) से 3649 मतों से आगे चल रहे है। मतों की गिनती अभी चल रही है। वही दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने विनिंग लीड बना लिया है। यहाँ कांग्रेस के प्रत्याशी (60,255) अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी ((39,392) से 20,863 मतो से आगे चल रहे है और जीत की औपचारिकता ही सिर्फ बची है।
ओड़िसा के बदमपूरा सीट पर हुवे उपचुनाव में भी भाजपा को जोर का झटका बीजेडी उम्मीदवार से लगा है। यहाँ बीजेडी उम्मीदवार (94,757) अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा (62,190) से 32 हज़ार 567 मतों से आगे चल रहे है। इस सीट पर भी जीत की औपचारिक घोषणा होना ही बाकि रह गया है। इसी प्रकार राजस्थान के सरदार शहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी (91,357) ने भाजपा प्रत्याशी (64,505) को 26,852 मतो से पीछे धकेल कर जीत की दहलीज़ के करीब खुद को पंहुचा लिया है।
सभी दावो और बड़े आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीट रामपुर और खतौली में हुवे उपचुनावों में भी भाजपा को कड़ी टक्कर मिली। रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम रज़ा भाजपा से 20 दौर की मतगणना के बाद लगभग 1500 मतों से आगे चल रहे थे। मगर मिल रही जानकारी के अनुसार फिलहाल 28 दौर की मतगणना के बाद भाजपा के आकाश सिंह हनी 14 हजार मतों से आगे चल रहे है। रामपुर में भाजपा पर सपा ने चुनावो में मुस्लिम मतदाताओं को मतदान न करने देने से बल पूर्वक रोकने का आरोप लगाया था। वही उत्तर प्रदेश के खतौली से भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी (51733) से आरएलडी के मदनभैया 65186 से पीछे चल रहे है।
मैनपुरी में एकतरफा जीत मिल रही सपा की डिम्पल यादव को
लोकसभा उपचुनाव की बात करे तो इसमें सपा के प्रतिष्ठा से जुडी सीट मैनपुरी पर मुलायम सिंह यादव की बहु सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव 5,35,214 मत पाकर भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य 284352 से 2 लाख 50 हज़ार 862 मतों से बम्पर जीत के तरफ अग्रसर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…