तारिक़ खान
डेस्क: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी है। इस उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान स्थलों पर जो भी मतदाता शाम 6 बजे मौजूद रहेंगे, वो सभी मतदान कर सकेंगे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता गुंडई पर उतर गए हैं। किशनी विधानसभा की बूथ संख्या 350 पर भाजपा के पूर्व प्रधान बूथ कैप्चरिंग करवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने ले गए हैं। सपा का आरोप है कि सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर प्रशासन चुनाव प्रभावित करना चाह रहा है। इस पर सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि पूर्व चेयरमैन सपा के बस्ते के पास बैठे थे। इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। सपा समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को छोड़ दिया।
इसके अलावा मैनपुरी के बूथ संख्या 284 कल्यानपुर से पिंटू प्रधान और नगला जुला से दीपू चौहान को पुलिस पकड़कर ले गई। यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी में भाजपा के अन्नू चौहान, अमित गुप्ता और धीरू राठौर बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। सपा नेता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
समाजवादी पार्टी ने रामपुर में पुलिस पर सपा के मतदाताओं को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस बिना वोट डाले वापस भेज दे रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत
107 मैनपुरी 31.1%
108 भोगांव 31.01%
109 किशनी 31.5 %
110 करहल 32.81%
कुलयोग = 31.35
जसवंतनगर = 32.58
कुलयोग = 31.67
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…