अजीत शर्मा
वाराणसी: सर्द बर्फीली हवाए लगातार ठण्ड में इजाफा कर रही है। घने कोहरे और ठण्ड हवाओ ने शहर-ए-बनारस को अपनी चपेट में पूरी तरह ले रखा है। बर्फीली हवाओ के चलते गलन भी काफी बढ़ गई है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार की सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। पिछले सप्ताह की तरह ही एक बार फिर घना कोहरा देखने को मिला। इस वजह से धूप भी सुबह 9 बजे के बाद ही देखने को मिला। हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही भी दिखी, इस वजह से धूप का असर कम रहा।
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी होने लगी है। इस वजह से ही 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी नम हवाएं चल रही हैं। इधर दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।
बताते चले कि कोहरे को देखते हुए ई-बस की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। अब ये बसें सुबह तीन बजे की बजाए सुबह सात बजे से सड़कों पर उतरेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा के मुताबिक कोहरे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह ई-बसों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…