Others States

छत्तीसगढ़: मिटटी की खदान धसने से 5 महिलाओं सहित 6 की हुई मौत

आदिल अहमद

डेस्क: बस्तर जिले में कल शुक्रवार को मिट्टी की खदान का कुछ हिस्सा धंस जाने से पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने यह जानकारी दी। साहू ने विधानसभा में शुक्रवार को बताया कि जिला मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 12 किलोमीटर दूर नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में छुई मिट्टी खदान के धंसने से इसमें दबकर छह लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं।

बस्तर क्षेत्र में सफेद मिट्टी, जिसे ‘छुई’ के रूप में जाना जाता है, का उपयोग ग्रामीणों द्वारा मिट्टी की दीवारों को रंगने के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

मंत्री ने बताया कि पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रत्येक मृतक व्यक्ति के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) विकास कुमार ने बताया था कि इस घटना में सात लोगों की मौत हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts