तारिक़ खान
डेस्क: राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट का सीकर में आज सुबह गैंगवार में मर्डर हो गया। कोचिंग की ड्रेस में पहुंचे बदमाशों ने घर के बाहर खड़े ठेहट पर फायरिंग कर दी। ठेहट को 3 से ज्यादा गोली लगी थी। आनंदपाल सिंह और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दुश्मनी लेने वाला गैंगेस्टर राजू ठेहट आज सुबह अपने ही दरवाज़े पर मार दिया गया। आनंदपाल सिंह और लारेंस विश्नोई गैंग से कई बार झगड़े होने के बाद ये गैंगस्टर चर्चा में आया था।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार राजू सीकर में पिपराली रोड पर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी करीब साढ़े नौ बजे वहां पहुंचे चार बदमाशों ने उस पर दनादन फायरिंग कर दी। घटना के बाद ठेहट को एस0के0 अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली है। गोदारा ने कहा कि राजू हमारे बड़े भाई आनंदपाल, बलबीर की हत्या में शामिल था, जिसका हमने बदला लिया है। इसके साथ ही उसने कहा कि हमारे और दुश्मनों से जल्द मुलाकात होगी। मिली जानकारी के अनुसार राजू ठेहट के एक और साथी के गोली लगी है।
फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि एक कोचिंग की यूनिफॉर्म पहने चार हमलावार उस पर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोपी गोली मारकर एक बार भागते और लौटकर फिर गोलियां मारते दिख रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘पिपराली रोड स्थित अपने घर के मुख्य द्वार पर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब सवा दस बजे हुई और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…