तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वाराणसी की कोतवाली पुलिस चर्चा बटोरने में कोई कसर नही छोडती है। कोतवाली इस्पेक्टर क्षेत्र में “आल इज वेल” कह कर भले काम चला रहे हो, मगर हकीकत तो थोडा इसके इतर ही है। चाय का खोमचा लगाने वाला समय से दूकान बंद कर दे इसके लिए पुलिस मुस्तैद खडी रहती है। वही दुसरे तरफ हीरा होटल मध्य रात्रि 1 बजे भी आगे से शटर गिरा कर अन्दर महफ़िल गुलज़ार किया करता है। मगर वही मौके पर खडी कोतवाली पुलिस की पिकेट उसके लिए आल इज वेल की बात कह कर काम चला लेती है।
मुझको पता है कि इस्पेक्टर साहब साक्ष्य की तलाश करेगे। तो तस्वीर के साथ उस तस्वीर की डिटेल भी हमने स्क्रीन शॉट के साथ देखा दिया है। तस्वीर लेते समय घडी मध्य रात्रि का 1 बजाने के लिए दौड़ रही थी। खुद की इन आँखों से देखा सुना वाक्या आपको बयां कर रहा हु हुजुर, रही तस्दीक की बात तो होटल के मौजूद सीसीटीवी कैमरों से इसको पुष्टि कर ले कि बात सही है या फिर अफसाना है। मगर तस्वीर इस बात की गवाह है कि मध्य रात्रि भी गुलज़ार रहता है हीरा होटल
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…