तारिक़ आज़मी
वाराणसी। वाराणसी में बदमाशों ने एक बार फिर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को चुनौती देते हुवे दुकान से घर जा रहे सर्राफा कारोबारी से नगदी सहित लाखो की लूट करके कारोबारी की बाइक ले फरार हो गए है। घटना चोलापुर थाना क्षेत्र के सिहुलिया पुलिया की बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार बदमाशो ने असलहे के बल पर घटना को अंजाम दिया है। असलहे की नोक पर बदमाश उसके पास से 65 हज़ार नगद रुपया सहित डेढ़ लाख मूल्य की 30 ग्राम सोने की चेन और उसकी ग्लैमर बाइक लूट के फरार हो गए है।
मामले के खुलासे हेतु एसीपी सारनाथ के नेतृत्व में 4 पुलिस टीम का गठन किया गया है, साथ ही क्राइम ब्रांच और सर्विसलान्स टीम भी अपने रिसोर्सेस इस्तेमाल करने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को और अन्य सम्बंधित मार्ग के कैमरों की तलाश में भी जुट गई है। वही पीड़ित की तहरीर के अनुसार पुलिस मामले को दर्ज करने में जुटी है। साथ ही एक टीम बदमाशो का हुलिया पीड़ित से जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा दबिश का क्रम जारी हो चुका है। लूट की रकम को लेकर संशय की स्थिति है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…