आदिल अहमद
डेस्क: दिल्ली MCD चुनावो के नतीजो ने भाजपा के उस वर्चस्व को धाराशाही कर दिया है जिसमे उसने पिछले 17 साल से एमसीडी में अपना राज कायम रखा हुआ है। रुझानो और नतीजो पर अगर नज़र डाले तो भाजपा को जोर का झटका आम आदमी पार्टी द्वारा लगा है और 17 वर्षो से MCD में चली आ रही भाजपा की बहुमत इस बार ख़त्म हो गई है। 250 सीट वाले MCD में बहुमत 126 सीट का है जो साफ़ साफ़ आम आदमी पार्टी को जा चूका है और आम आदमी पार्टी ने 134 सीट पर फतह हासिल करके भाजपा की MCD में चली आ रही हुकूमत को खत्म कर दिया है।
आम आदमी पार्टी के दफ्तर में ज़बरदस्त जश्न हो रहा है। वही भाजपा दफ्तर में इस हार को समझने के लिए मंथन का दौर शुरू हो चूका है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि लोगो को नफरत नही पसंद है बल्कि उनको शिक्षा और स्वास्थ चाहिए यह नतीजे इस बात को साबित कर रहे है। वही अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को धन्यवाद कहा है। भाजपा के तरफ से अभी कोई बयान सामने नही आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…