ईदुल अमीन
डेस्क: दिल्ली MCD चुनावो के नतीजो ने भाजपा के उस वर्चस्व को धाराशाही कर दिया है जिसमे उसने पिछले 17 साल से एमसीडी में अपना राज कायम रखा हुआ है। रुझानो और नतीजो पर अगर नज़र डाले तो भाजपा को जोर का झटका आम आदमी पार्टी द्वारा लगा है और 17 वर्षो से MCD में चली आ रही भाजपा की बहुमत इस बार ख़त्म हो गई दिखाई दे रही है और एक बड़े घाटे में भाजपा इस बार है। 250 सीट वाले MCD में बहुमत 126 सीट का है जो साफ़ साफ़ आम आदमी पार्टी को जाता दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ अब तक आप को 133 सीट मिलने की संभावना है।
अभी तक के नतीजो और रुझानो को देखे तो आम आदमी पार्टी 133 सीट हासिल करते हुवे दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ भाजपा को इस बार भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है और 17 साल का उसका MCD में वर्चस्व टूट रहा है और वह 105 सीट पर सीमित होती दिखाई दे रही है। दूसरे तरफ कांग्रेस जिसने उतनी गंभीरता से यह चुनाव नही लड़ा है को 10 सीट पर सफलता हासिल होते दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ अन्य के खाते में भी 5 सीट जाती दिखाई दे रही है।
चुनाव आयोग के इन आकड़ो को देखे तो बहुत ज्यादा इसमें बदलाव अब होता दिखाई नहीं देता है। इस नज़रिए से देखे तो MCD चुनाव में भाजपा का 17 साल का वर्चस्व आज आम आदमी पार्टी के द्वारा धराशाही कर दिया गया दिखाई दे रहा है। बेशक 2-4 सीट पर नतीजे इस रुझान से उलट हो सकते है। मगर वह बहुत बड़े बदलाव का संकेत तो नही है। भाजपा की MCD में हार अब सुनिश्चित दिखाई दे रही है। रुझानो को देखते हुवे आम आदमी पार्टी के दफ्तर में ज़बरदस्त जश्न की तैयारी चल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…