National

दिल्ली MCD चुनावी नतीजे: भाजपा को बड़ा झटका देते हुवे आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के तरफ अग्रसर, भाजपा के 17 साल से चले आ रहे वर्चस्व को कर रही “आप” धाराशाही

तारिक खान

डेस्क: दिल्ली MCD चुनावो के नतीजे आने शुरू हो गए है। शुरूआती रुझानो और नतीजो पर अगर नज़र डाले तो भाजपा को जोर का झटका आम आदमी पार्टी द्वारा लगा है और 17 वर्षो से MCD में चली आ रही भाजपा की बहुमत इस बार ख़त्म होती दिखाई दे रही है। 250 सीट वाले MCD में बहुमत 126 सीट का है जो साफ़ साफ़ आम आदमी पार्टी को जाता दिखाई दे रहा है।

अभी तक घोषित नतीजो की बात करे तो भाजपा को 17 सीट मिल चुकी है। जबकि आम आदमी पार्टी को 15 सीट पर विजय पताका फहराने का मौका मिला है। वही कांग्रेस थोडा नुक्सान में रहते हुवे 2 सीट पर सफलता हासिल कर चुकी है। वही रुझान जो बहुत ज्यादा अब बदलते हुवे नहीं दिखाई देंगे वह आम आदमी पार्टी को सपष्ट बहुमत देते दिखाई दे रहे है और आम आदमी पार्टी को 80 से अधिक सीट का फायदा दिखाई दे रहा है।

अभी तक के नतीजो और रुझानो को देखे तो आम आदमी पार्टी 127 सीट हासिल करते हुवे दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ भाजपा को इस बार भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है और 17 साल का उसका MCD में वर्चस्व टूट रहा है और वह 108 सीट पर सीमित होती दिखाई दे रही है। दूसरे तरफ कांग्रेस जिसने उतनी गंभीरता से यह चुनाव नही लड़ा है को 10 सीट पर सफलता हासिल होते दिखाई दे रही है। दूसरी तरफ अन्य के खाते में भी 5 सीट जाती दिखाई दे रही है।

चुनाव आयोग के इन आकड़ो को देखे तो बहुत ज्यादा इसमें बदलाव अब होता दिखाई नहीं देता है। इस नज़रिए से देखे तो MCD चुनाव में भाजपा का 17 साल का वर्चस्व आज आम आदमी पार्टी के द्वारा धराशाही कर दिया गया दिखाई दे रहा है। बेशक 2-4 सीट पर नतीजे इस रुझान से उलट हो सकते है। मगर वह बहुत बड़े बदलाव का संकेत तो नही है। भाजपा की MCD में हार अब सुनिश्चित दिखाई दे रही है। रुझानो को देखते हुवे आम आदमी पार्टी के दफ्तर में ज़बरदस्त जश्न की तैयारी चल रही है।

 

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts