Varanasi

वाराणसी के जंगमबाड़ी क्षेत्र तेज़ आवाज़ के साथ मकान की छत गिरी, एक महिला की हुई मृत्य, 4 घायल, बोले डीएम सिलेंडर ब्लास्ट जांच का विषय, देखे तस्वीरे

ए0 जावेद/ईदुल अमीन

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी मोहल्ले में आज गुरूवार की रात भवन में कथित रूप से सिलेंडर फटने से घर के कमरे की छत उड़ गई और दीवार ढह गये। मकान के मलबे में दबे चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। इनमें से कुछ घायल हैं। मलवे में दबी एक महिला के मृत्यु होने की भी अपुष्ट सूचना है। दुर्घटनाग्रस्त मकान काफी पुराना बताया जा रहा है।

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने इस सम्बंध में बयान जारी करते हुवे कहा है कि छत गिरने से कुछ लोग के दबे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम भेजा गया। घटना के समय जो लोग अंदर मौजूद थे उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया। कुछ लोगो को हल्की चोट आई है उनका इलाज चल रहा है। सिलेंडर फटने की पुष्टि नही हुई है। कुछ लोग कह रहे है आवाज़ आई और कुछ कह रहे है आवाज़ नही आई। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

वही मौके पर लोगो का कहना था कि घर में खाना बन रहा था। गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज हो गई। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया और तेज धमाके के साथ कमरे की छत उड़ गई। इसके साथ ही कमरे की दीवार ढह गई। इस दौरान उसी कमरे में मौजूद संजय वर्मा, उनकी पत्नी किरन समेत चार लोग आलमारी के नीचे दब गये। बगल के कमरे की भी छत ढही है उसमें एक महिला के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वही अपुष्ट सूचना के अनुसार महिला को निकाला जा चुका है और चिकित्सको ने उसकी मौत की पुष्टि कर दिया है।

वहीं बात यह भी हो रही थी कि मलबे में जिस महिला के दबे होने की चर्चा हो रही थी वह दर्शन करने गई थीं। हालांकि इसकी समाचार लिखे जाने तक सही पुष्टि नही हो रही थी। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। मकान के अंदर और आसपास गैस की महक फैली हुई थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts