ईदुल अमीन (इनपुट- साहिल खान)
आगरा: आगरा के मंसुखपुरा थाना इलाके पलोखरा गांव में शादी समारोह के खुशियों के बीच मातम छा गया। शादी समारोह में उपस्थित एक बुजुर्ग की शाल जनरेटर के पंखे में उलझ गई जिससे बुजुर्ग का हाथ कट गया। घायल हुए बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से शादी की खुशियाँ मातम में तब्दील हो गई और समारोह में कोहराम मच गया।
घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सीएचसी केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया। यहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। परिजन घायल बुजुर्ग को एसएन अस्पताल आगरा लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बुजुर्ग रुस्तम को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बुजुर्ग के शव को घर लेकर पहुंचे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…