शाहीन बनारसी (इनपुट: सायरा शेख)
मुम्बई: महाराष्ट्र के मुम्बई स्थित भिवंडी इलाके में एक इमारत ढहने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि कई लोग मलबे के नीचे दब गए। घटना खाड़ी पार इलाके की है जहां शान होटल के ठीक सामने मूलचंद कंपाउंड में दो मंजिला इमारत जमींदोज हो गई।
दुकानदार के ऊपर मलबा गिरने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 3:30 बजे इमारत ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गयी। इस इमारत में कई गोडाउन और ऑफिस हैं जिसमें कच्चा माल तैयार होकर रखा जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर निजामपुर थाने की पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद मलबे में दबे शख्स के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…