शाहीन बनारसी
प्रदेश में मौसम हर दिन नए रूप के साथ दस्तक दे रहा है। कभी ठण्ड तो कभी बारिश और अब गर्मी का अहसास भी होने लगा है। शीतलहर से भी लोगो को राहत मिली। सर्द हवाओ से राहत मिलने से लोगो ने चैन की सांस लिया। वही अब उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का पूर्वानुमान आज 27 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर देश के पंजाब और उत्तर भारत से होकर गुजरेगा। इससे 29 और 30 को बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का आसार बन रहे हैं। यूपी में आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिला।
इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान भी जारी किया है। बादल छाए रहेंगे और तापमान बढ़ेगा। 29 जनवरी से मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा, क्योंकि ठंडी हवाएं आना बंद हो जाएगी। यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। 30 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में 29 जनवरी से बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद आज कोहरा छाया रह सकता है। नोएडा और लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश शुरू हो जाएगी। 29 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और ये बारिश का सिलसिला 30 जनवरी तक जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…