उत्तर प्रदेश में अयोध्या सहित 30 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, घना कोहरा-ओलावृष्टि का अलर्ट

शाहीन बनारसी

प्रदेश में मौसम हर दिन नए रूप के साथ दस्तक दे रहा है। कभी ठण्ड तो कभी बारिश और अब गर्मी का अहसास भी होने लगा है। शीतलहर से भी लोगो को राहत मिली। सर्द हवाओ से राहत मिलने से लोगो ने चैन की सांस लिया। वही अब उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग का पूर्वानुमान आज 27 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर देश के पंजाब और उत्तर भारत से होकर गुजरेगा। इससे 29 और 30 को बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का आसार बन रहे हैं। यूपी में आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिला।

वही आज शुक्रवार सुबह से ही यूपी के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर,  प्रयागराज, वाराणसी, गाज़ियाबाद, इटावा, कन्‍नौज, उन्‍नाव में बादल छाए हुए हैं और तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। यूपी मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 75 जिलों में अगले चार दिन (30 जनवरी) तक घने बादलों के साथ गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, हालांकि अगले 2 दिन तक ठंड का असर कम रहेगा। 29 और 30 को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में बारिश के आसार हैं। 28 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 को बारिश के आसार हैं।

इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान भी जारी किया है। बादल छाए रहेंगे और तापमान बढ़ेगा। 29 जनवरी से मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा, क्योंकि ठंडी हवाएं आना बंद हो जाएगी। यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है। 30 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक,  लखनऊ में 29 जनवरी से बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद आज कोहरा छाया रह सकता है। नोएडा और लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश शुरू हो जाएगी। 29 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और ये बारिश का सिलसिला 30 जनवरी तक जारी रहेगा। आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *