मो0 कुमेल
कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में कड़ाके की ठण्ड का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। पिछले दस दिनों से घने कोहरे ने शहर को अपनी आगोश में ले रखा है। 10 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक जनवरी से लेकर नौ जनवरी तक सूरज कोहरे की रजाई में दुबका रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2012 के बाद पहली बार लगातार नौ दिन तक सनशाइन (धूप) जीरो आवर रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले वर्ष 2010 में भी इसी तरह की स्थितियां पैदा हुई थीं, अंतर सिर्फ इतना है कि उस वर्ष धूप एक से सात जनवरी के बीच नहीं निकली थी। इस बार से दो दिन कम हैं।
इस क्षेत्र में रात के साथ-साथ सोमवार को दिन में भी एक्यूआई 433 रहा। वहीं, किदवईनगर में रात में 325, कल्याणपुर में 347 और नेहरूनगर में एक्यूआई 387 रहा। जानकारों का कहना है कि हरियाली वाले क्षेत्र में कोहरे का असर ज्यादा हो रहा है। इस वजह से क्षेत्र में हो रहे निर्माण के कण ज्यादा समय तक हवा में मौजूद रहते हैं जिससे एक्यूआई लगातार खराब हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…