ईदुल अमीन
हर दिन नए रूप के साथ दस्तक दे रहे ठण्ड प्रदेश में अपना कहर बरपा रही है। भीषण ठण्ड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। घने कोहरे की चादर छाई हुई है। साथ ही शीतलहर का कहर भी जारी है। सर्द सियाह अँधेरा हो जाने के बाद लोग घर से निकलने से कतरा रहे है। लोग ठण्ड से बचने के लिए रजाई में दुपक जा रहे है। अलाव का सहारा ले रहे है मगर हाय रे ठण्ड, जिसने सोच लिया है कि राहत तो नहीं पड़ने देना है। हर दिन नए रूप के साथ दस्तक दे दे रहे है और अपना शीतलहर का कहर बरपा रही है। वही प्रदेश के लोगो के लिए दिल खुश कर देने वाली खबर है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हुई गलन, कोहरा और शीत लहर से जूझ रहे प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के भीतर शीत लहर से राहत के आसार जताए हैं।
बताते चले कि सोमवार की दोपहर में मौसम विभाग ने 19 जिलों में रेड अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार की सुबह तक विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की। ये 19 जिले-मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया। शेष अन्य जिलों में अभी कोहरे और गलन को लेकर येलो व ऑरेन्ज अलर्ट बरकरार है। रेड अलर्ट वाले जिलों में कुशीनगर भी शामिल है। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया।
सोमवार को कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच रहा। इनमें इटावा 3 डिग्री पर कांपा। जबकि अयोध्या, कानपुर, मुजफ्फरनगर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गोरखपुर, बरेली, फुर्सतगंज में अधिकतम पारा 12.8 डिग्री रहा मेरठ में 15 डिग्री, वाराणसी-गोरखपुर, गाजियाबाद में 14.1 डिग्री रहा अधिकतम पारा। झांसी में 26 डिग्री तक पहुंच गया था दिन का पारा। कोहरे के चलते दृश्यता कम होने पर अमौसी के साथ प्रयागराज व वाराणसी एयरपोर्ट की फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया। वाराणसी की एक व प्रयागराज की उड़ानें लखनऊ डायवर्ट की गईं। वहीं लखनऊ से तीन उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। ट्रेनें भी घंटों देरी से स्टेशनों पर पहुंची, जिससे यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…