शहनवाज़ अहमद
गाज़ीपुर: कल गुरूवार की दोपहर को स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसा गाज़ीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास का है जहाँ स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते चले कि स्कूल बस में लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राएं बैठी हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक अपने पिता का इकलौती संतान था। घटना की सूचना घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता मृत्युंजय सिंह ने स्कूल बस चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
शशांक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी मातम छाया हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम को गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। काफी संख्या में लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे। पिता मृत्युंजय रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। अपने इकलौते लाडले शशांक के खोने का उन्हें बेहद दुख है। ग्रामीण उन्हें सांत्वना दे रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतक के पिता मृत्युंजय सिंह की तहरीर पर बस को कब्जे में लेकर चालक शशिकांत कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…