आदिल अहमद
डेस्क: मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊखास के जंगल में महिला की चाक़ू से गोद कर हत्या कर कर दिया गया है। महिला बुधवार की शाम को रोजाना की तरह अपने काम पर से घर को लौट रही थी तभी कुछ बदमाशो ने महिला को घेर लिया और उस पर हमला किया और लहुलुहान हालत में छोड़ गये। महिला को जब एक राहगीर ने देखा तो इसकी सुचना परिजनों और ग्रामीणों को हुई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान अनुसूचित महिला बबीता (40) पत्नी रमेश के रूप में हुई है। मऊखास निवासी रमेश कुमार कपड़ों की सिलाई करता है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
मेरठ में मऊखास पुलिस चौकी से 200 मीटर की दूरी पर बबीता की हत्या कर हमलावर आसानी से भाग गए। महिला चिल्लाती रही और बदमाश चाकू से पेट, मुंह, छाती पर वार करते रहे। शुरुआती जांच में अनैतिक संबंध को लेकर महिला की हत्या का शक भी गहरा रहा है। बबीता का एक परिचित महिला से विवाद हुआ था। वह भी उसकी तरह कोठियों में काम करती है। पुलिस मोबाइल कब्जे में लेकर उसकी सीडीआर की जांच कर रही है।
वही पुलिस को बबीता की हत्या में उनके ही करीबी पर शक है। घटनास्थल पर एक बदमाश का जूता मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों जानकारी ली। इसमें पता चला कि महिला रोजाना सात बजे शहर से वापस लौटती थी, लेकिन बुधवार को वह करीब एक घंटा पहले आई। पुलिस चौकी के पास टेंपो से उतरने के बाद वह तेज गति में घर की ओर जा रही थी। चौकी से करीब 200 मीटर दूर ही मऊखास गांव मार्ग स्थित छोईया के पास महिला को बदमाशों ने पकड़ लिया। महिला चिल्लाती रही और बदमाशों ने उनके ऊपर कई चाकू से वार कर दिए।
जांच में पता चला कि बबीता की तरह कोठियों में काम करने वाली एक महिला के किसी युवक से अवैध संबंध हैं। इसे लेकर बबीता से विवाद हुआ था। पुलिस इस बिंदू पर जांच कर रही है। यह भी आशंका है कि बदमाश कई दिन से महिला की रेकी कर रहे थे। बुधवार को भी बबीता का पीछा किया। बदमाश तीन बताए जा रहे हैं। वह बाइक से आए थे। महिला से उनकी क्या दुश्मनी थी, इस बारे में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध लोग के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनस पूछताछ की जा रही है। बबीता के तीन बच्चे तनु (19), अमन(15) और विवेक(12) हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। बबीता का ही किसी से कोई विवाद हुआ होगा, जिसकी हमें जानकारी नहीं है।
एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी ताकि कुछ सुराग मिल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…