निसार शाहीन शाह
जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद पुरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। आने जाने वाले रास्तों पर आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के रेडबुग मागम में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। एक ठिकाने पर जब सुरक्षाबल पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
बताते चले कि इससे पहले 28 दिसंबर को जम्मू के बाहरी इलाके सिधरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया था कि इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद तलाशी अभियान कर तीनों आतंकियों को मार गिराया। अधिकारी ने बताया तलाशी के दौरान एक संदिग्ध ट्रक दिखाई दिया जिसके बाद उसकी चेकिंग की गई। ट्रक में छिपे तीनों आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…