ईदुल अमीन
डेस्क: मध्य प्रदेश में अपराध अपना ग्राफ बढाता ही जा रहा है। मामा का बुलडोजर खौफ शायद सिर्फ एक सीमा तक ही सीमित है। मध्य प्रदेश के शहडोल में हुई घटना के बाद तो ये कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश में युवती और बच्चियां ही नही बल्कि बुज़ुर्ग महिलाये भी सुरक्षित नही है। मामला शहडोल जनपद का है जहा पुलिस ने 92 साल की बुज़ुर्ग महिला से बलात्कार के आरोपी भगवंता कोल उर्फ़ संजू (40) को शहडोल पुलिस ने एक मशक्कत से तलाश कर गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए शहडोल एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि 92 वर्षीय महिला जबलपुर से शहडोल आई थी। वह अपने घर जाने के लिए अंतरा गांव के पास बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल सवार शख्स उसके पास आया और महिला को उसके घर छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद उस शख्स ने महिला को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया और उसे उसके घर तक छोड़ने के बजाय एक जंगल में ले गया और उसके साथ रेप किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने इसका काफी विरोध किया लेकिन वो नहीं माना और उसका रेप कर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह जंगल से बाहर निकली और वहां से जा रहे राहगीरों को आप बीती सुनाई। सूचना मिलने पर पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की उम्र 92 साल के करीब बताई जा रही है। इसी बीच रेप पीड़ित महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद शहडोल पुलिस ने पूरी रात दिन एक कर दिया और सैकड़ो कैमरों की निगरानी करते हुवे आरोपी की शिनाख्त कर डाली। आरोपी की शिनाख्त भगवंता कोल के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस को कुल 30 हजार रुपये इनाम स्वरुप प्रदान किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…