Crime

जौनपुर: बाइक सवार बदमाशो ने दिनदहाड़े युवक पर बरसाई गोलियां, युवक की हालत गंभीर

ईदुल अमीन

डेस्क: बेखौफ होते बदमाशो ने दिनदहाड़े तडातड एक युवक पर गोलियां बरसा दी। मामला जौनपुर के लाइनबाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर बालू मंडी का है जहाँ आज सोमवार को अपने किसी काम से मंडी में ही युवक बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार बदमाश आये और मंडी में बैठे युवक को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। युवक को तीन गोली लगी है। मौके पर घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जियनपुर गांव निवासी शैलेश यादव उर्फ लल्लू (25) किसी काम से जौनपुर आया था। दिन में करीब पौने 12 बजे चांदपुर स्थित बालू मंडी में बैठा था। इसी दौरान एक बाइक से पहुंचे बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो गए थे और लल्लू वहीं गिरा था।

आस-पास मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां पता चला कि उसे तीन गोली लगी है। एक बाएं हाथ में, दूसरी सीने में बाएं तरफ और तीसरी गोली कमर के पास लगी है। गोली क्यों मारी गई यह अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts