संजय ठाकुर
आजमगढ़: आज सोमवार की सुबह आजमगढ़ में रानी की सराय थाना अंतर्गत एनएच पर कोठिया गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक और पिकअप की टक्कर में हुए इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पुलिस मिली। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में रामप्रवेश गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पास में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिकअप को अपनी कस्टडी में ले लिया जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…