तारिक़ खान
प्रयागराज: आज रविवार की सुबह पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन हो गया। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने आज सुबह अपने घर में अंतिम सांस लिया। बताते चले कि लम्बे समय से केशरी नाथ त्रिपाठी बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वही आज परिजन उन्हें लखनऊ पीजीआई ले जाने की तैयारी में थे। दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था।
पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू, पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को ही दारागंज गंगा घाट पर किया जाएगा। पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब पौने एक बजे पहुंचेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…