आफताब फारुकी
नई दिल्ली: दिल्ली ही नही पुरे देश के दिल को झकझोर देने वाली दिल्ली के सुल्तानपुरी स्थित कंझावला प्रकरण जिसमे अजली की दर्दनाक मौत हो गई थी के मामले में सातवें आरोपी अंकुश खन्ना शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद अदालत ने अंकुश खन्ना को ज़मानत दे दिया। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने अंकुश खन्ना को शनिवार जमानत दे दी। अंकुश को अदालत ने 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का हुक्म जारी किया है। इस मामले में पुलिस ने इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को सरेंडर किया था। अंकुश कार चला रहे मुख्य आरोपी अमित खन्ना का भाई है।
आरोपियों ने अब कहा है कि वे डर गए थे इसलिए घर भाग गए, लेकिन घटना के बाद से वारदात को छिपाने की पूरी कोशिश की। इस बीच, मामले में पीड़िता अंजलि की दोस्त निधि से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। होटल का नया CCTV फुटेज आने के बाद पता चला है कि पीड़िता और निधि अकेले नहीं थीं बल्कि इनके दोस्त भी थे। अब इन सारे पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…