फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देश, डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में बुधवार को अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन, पुलिस, आबकारी की संयुक्त टीम ने दैनिक प्रवर्तन अभियान चलाया।
जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर खीरी ने मय स्टाफ ग्राम कैमहरा थाना फरधान में दबिश दी। दबिश में मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध घरों एवं खेतों से कच्ची शराब और लहन बरामद की। दबिश टीम आते देख अभियुक्त फरार हो गए, मौके पर लहन, चढ़ी भट्ठी को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक रुद्र कांत मिश्र क्षेत्र 2 मोहम्मदी ने मय स्टाफ ग्राम टेंगुन खुर्रमनगर, बौधनिया, पालचक थाना मोहम्मदी में दबिश दी।
दबिश में गन्ने के खेतों से कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर चढ़ी भट्ठियों, लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव क्षेत्र 3 निघासन ने मय स्टाफ ग्राम मझरा पूरब थाना तिकोनिया में दबिश दी। दबिश में नदी के किनारे से भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर लहन, चढ़ी भट्ठियों को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक केपी सिंह क्षेत्र 4 पलिया व भीरा पुलिस थाना उपनिरीक्षक राम नारायण के साथ संयुक्त टीम बनाकर मय स्टाफ ग्राम भीरा कस्बा थाना भीरा में दबिश दी। दबिश के दौरान कच्ची शराब संदिग्ध घर से बरामद की।
आबकारी निरीक्षक प्रेम सिंह क्षेत्र 5 गोला ने मय स्टाफ ग्राम जहानपुर, भुसौरिया, काली चरणपुर थाना गोला एवं ग्राम अंबारा, बस्तौला, गोगावां थाना भीरा में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध घरों के पास से कच्ची शराब, लहन बरामद की। मौके पर लहन एवं चढ़ी भट्ठियों को नष्ट करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…