फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शासन के निर्देश के क्रम में किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन डीडी कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने किया।
डीएम ने कहा कि अफसर किसानों की जायज समस्याओं का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करे तथा आगामी किसान दिवस में आख्या सहित उपस्थित हो। बैठक के दौरान डीएम ने उप निदेशक कृषि को किसान दिवस में उपस्थित किसानों से बिन्दुवार अपनी समस्याएं रखने को कहा। किसानों द्वारा रखी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराए बिना अगली किस्त नहीं मिलेगी, इसलिए अपना ई-केवाईसी 31जनवरी तक अवश्य करा लें। बैंककर्मी ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवम एन0पी0सी0आई0 लिंकिंग कराने में महती भूमिका निभाए। जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। उर्वरक वितरण में कहीं कोई कालाबाजारी न हो, इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारी युद्धस्तर पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में डीडी कृषि अरविन्द मोहन मिश्र, अग्रणी जिला प्रबंधक अजय कुमार पांडेय, डीसीओ वेद प्रकाश सिंह, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बैंकों के जिला प्रतिनिधि एवं कृषक उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…