मो0 कुमेल
दिनदहाड़े दो बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को देखते ही बदमाश वहां से भागने लगे। एक बदमाश को भागने में सफल रहा। वहीं, दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
एक बदमाश को लोगों ने उसी समय पकड़ लिया। जबकि, दूसरा बदमाश असलहा दिखाते हुए वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश करन से पैसों की डिमांड कर रहे थे। जब करन ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।
उधर, लोग पुलिस पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि फायरिंग की वारदात पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई है। पुलिस चौकी के इतने पास होने पर भी लोग यहां सुरक्षित नहीं है।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घटना सोमवार साढ़े पांच बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए रूधौली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें लखनऊ के KGMU रेफर कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही जिस बाइक पर सवार होकर बदमाश आए थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं है। पता लगाया जा रहा है कि बाइक कहीं चोरी की तो नहीं है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। दूसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…