नूर आलम
श्रावस्ती: जनपद में कड़ाके की ठंड में जीजा सालें सहित कुल 6 लोगो की मौत हो गई है। मामला गिलौला थाना क्षेत्र का है। जहा कड़ाके की ठंड में 2 दिनों के अंदर जीजा-साले समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। पेट दर्द व उल्टी होने की शिकायत पर 3 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोग ठंड लगने से मौत होना बता रहे हैं। जबकि प्रशासन इसे जांच का विषय बता रहा है।
वहीं, रविवार को उड़नबाज (45) पुत्र पांचू को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. परिवार वाले तुरंत उसे सीएससी ले गए। जहां उसे उचित इलाज नहीं मिल पाया। इस दौरान रात में उसकी भी मौत हो गई। मृतक उड़नबाज के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जबकि कस्बे में कूड़ा बनकर अपना गुजारा कर रहे बाल्मीकि की सोमवार की सुबह अचनाक तबियत खराब हो गई। लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई। जबकि लावारिस घूम रहे बाल्मीक के लिए मोहल्ले के लोग पीएम करवाने से मना कर रहे थे। लेकिन काफी समझाने के बाद बाल्मीक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
इसी प्रकार यहीं के पुलुर पुत्र रामराज व कनऊवा की भी अचानक मौत हो गई। ताबड़तोड़ हो रही इन मौतों से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।सूचना पाकर मौके पर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य दलबल के साथ जांच पड़ताल के लिए पहुंच गए। अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि यह जांच का विषय है। सीएमओ की टीम जांच में जुटी है। उधर जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मृतकों की पत्नी व बच्चों का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि परिवार के इस असहनीय दुख-दर्द में हर समय सरकार और जिला प्रशासन उनके साथ है। सरकार द्वारा प्रदत्त नियमानुसार सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…