National

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, देखें विडियो जब विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से गूंज उठा श्रीनगर

आदिल अहमद

डेस्क: राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच चुकी है। आज रविवार की दोपहर को राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद जब विजयी विजयी विश्व तिरंगा प्यारा से श्रीनगर गूंज उठा। बताते चले कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

आज सुबह पदयात्रा पंथा चौक से शुरू जो श्रीनगर शहर के बुलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास समाप्त होगी। वही तीस जनवरी को एसके स्टेडियम में सार्वजनिक रैली की जाएगी। इसमें 23 विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। इसके बाद यात्रा का समापन होगा। इससे पहले सुरक्षा में चूक के घटनाक्रम के बाद शनिवार को तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुरसू गांव अवंतिपोरा से यात्रा बहाल हुई।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts