फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी): लखीमपुर खीरी में कल देर रात एक रोड एक्सीडेंट जो बाइक और स्कूटी के बीच हुआ था को देखने लगी भीड़ एक अन्य दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे 5 की मौत और कई के घायल होने का समाचार मिल रहा है। एक्सीडेंट देखने खड़ी भीड़ को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया है।
यह घटना पनगी खुर्द में कल शनिवार रात करीब 7 बजकर 40 मिनट पर हुई है। जिसमें मौके पर ही 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी गणेश प्रसाद साहा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय हमारे सूत्र ने बताया कि बहराइच रोड पर बाइक और स्कूटी के बीच दुर्घटना हुई। इस दौरान कुछ व्यक्ति हादसा को देखने के लिए रोड पर जमा हो गए थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दु:ख प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने जिला अधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…